Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFraudster Poses as Crime Branch Officer to Extort Woman Over Obscene Video Allegations
क्राइम ब्रांच अधिकारी बन महिला से किया ठगी का प्रयास

क्राइम ब्रांच अधिकारी बन महिला से किया ठगी का प्रयास

संक्षेप:

Kanpur News - कल्याणपुर में एक ठग ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक महिला पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया। जब महिला ने अपने पति से बात करने की कोशिश की, तो ठग ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच साइबर सेल की मदद से करने की योजना बना रही है।

Sun, 2 Nov 2025 06:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

अश्लील वीडियो देखने की जांच चलने की बात कह बनाया दबाव पति को फोन पकड़ाया तो ठग ने स्विच आफ कर दिया मोबाइल कल्याणपुर ,संवाददाता। कल्याणपुर में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता शातिर ने ठगी के इरादे से एक महिला पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच होने की बात कह कर दबाव बनाया। महिला के अपने पति से बात कराने पर शातिर ने मोबाइल बंद कर लिया। कल्याणपुर के आवास विकास में रहने वाला एक युवक नगर निगम की कूड़ा गाड़ी चलाता है। रविवार सुबह उसकी पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बात करने वाले युवक ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। साथ ही युवक ने महिला पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते हुए उसकी जांच चलने की बात कह कर दबाव बनाया। लेकिन आरोपों पर भड़की महिला ने युवक से ही सवाल करते हुए मोबाइल अपने पति को थमा दिया। जिस पर शातिर ने फोन काट अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। वहीं कल्याणपुर में ही एक फास्ट फूड संचालक को भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बता गाली गलौज करते हुए उसे गिरफ्तार करने की धमकी दी । कल्याणपुर एसीपी रंजीत सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जाएगी।