शादी का झांसा देकर युवती के नाम 7.50 लाख रुपये का लोन लेकर की ठगी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

- खुद को बिजनेसमैन व एनजीओ संचालक बताकर आरोपित ने पीड़िता को झांसे में लिया- बिजनेस में नुकसान व पिता के एक्सीडेंट का बहाना बताकर कराया लोन कानपुर, संवाददाता। मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का प्रस्ताव...

 शादी का झांसा देकर युवती के नाम 7.50 लाख रुपये का लोन लेकर की ठगी

कानपुर, संवाददाता। मेट्रोमोनियल साइट पर शादी का प्रस्ताव भेजकर आरोपित ने युवती से 7.50 लाख रुपये की ठगी की। आरोपित ने खुद का बिजनेसमैन और एनजीओ संचालक बताकर पीड़ित को विश्वास में लिया। साथ ही युवती के नाम पर 7.50 लाख रुपये का लोन कराकर रकम हड़पने के बाद आरोपित ने नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया। सिविल लाइन्स निवासी युवती के अनुसार उन्होंने एक मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। बीती चार मई 2025 को उनकी प्रोफाइल पर शादी के लिए प्रस्ताव आया। आरोपित ने खुद को नोएडा स्थित आईटी कंपनी का पूर्व कर्मचारी होने की जानकारी दी।

कुछ समय बाद पुणे में एक ब्यूटी पार्लर कंपनी की फ्रेंचाइजी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी का व्यापार के अलावा एक एनजीओ संचालित करने के बारे में बताया। आरोपित ने युवती से बातचीत के दौरान शादी के बाद कानपुर में रहने का विश्वास दिलाया। इस बीच 31 अगस्त को आरोपित ने अचानक बिजनेस में नुकसान होने पर और पिता का एक्सीडेंट होने की बात कहकर उनसे आठ लाख रुपये की मांग की। आरोपित ने उन्हें झांसा में लेकर उनके नाम पर 7.50 लाख रुपये का लोन कराकर अपने खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। आरोपित द्वारा जल्द लोन की रकम वापस करने की बात कहकर पीड़िता को टरकाने लगा। पीड़िता के खाते से लोन की रकम कटने के बाद पीड़िता ने बातचीत करने का प्रयास किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा। साथ ही उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। तब पीड़िता को अपने साथ ही ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।