कॉलोनी दिलाने का झांसा दे जमीन का कराया बैनामा
Kanpur News - सरसौल के नर्वल तहसील में समाधान दिवस पर एक युवक ने बताया कि पड़ोसी महिला ने सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया। एक अन्य मामले में, एक व्यक्ति को साइबर धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा, जब उसे झूठे फोन कॉल के माध्यम से पैसे भेजने के लिए कहा गया।

सरसौल। नर्वल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में नौगवां गौतम निवासी युवक ने बताया कि सरकारी कॉलोनी दिलाने का झांसा देकर पड़ोसी महिला ने उनकी जमीन का बैनामा करा लिया। कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने गुहार लगाई। एसडीएम ने जांच का आदेश दिया है। महाराजपुर के नौगवां गौतम निवासी रंजीत ने एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा से बताया कि पड़ोसी महिला ने सरकारी आवास दिलाने की बात कही थी। आवास का फॉर्म भराने का आश्वासन देकर तहसील लेकर आई। यहां चुपके से जमीन का बैनामा करा लिया। एसडीएम ने तहसीलदार नर्वल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पाल्हेपुर निवासी रामकरन ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि गलती से तुम्हारे बैंक खाते में ढाई लाख रुपये हमने भेज दिए हैं।
उन्हें हमारे खाते में वापस कर दो। रामकरन ने मोबाइल पर मैसेज देखा तो ढाई लाख रुपये खाते में आने का मैसेज था। जिस पर उसने अपने खाते से ऑनलाइन संबंधित के नंबर पर ढाई लाख रुपये भेज दिए। बाद में बैंक में जाकर देखा तो पता चला रुपये आए ही नहीं। साइबर धोखाधड़ी होने की बात पता चली। नर्वल पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। पाल्हेपुर के किशनलाल ने बताया कि उनके बिजली मीटर से उनके अलावा किसी दूसरे का भी कनेक्शन जुड़ गया है। जिससे बिजली का बिल गलत आ रहा है।समाधान कराने की पीड़ित ने गुहार लगाई। इस मौके पर नायब शिखा राजस्व निरीक्षक अजीत सिंह लक्ष्मीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


