
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के झांसा दे आठ लाख हड़पे
Kanpur News - स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के झांसा दे आठ लाख हड़पे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के झांसा दे आठ लाख हड़पे
कानपुर दक्षिण। गोविंदनगर के दबौली निवासी युवक को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर परिचित के करीबी ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। युवक के मुताबिक, शातिर ने यूपी सचिवालय में ऊंची पहुंच का झांसा देकर ठगी की। दबौली निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। साथ काम करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी रविकांत वर्मा से उनकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि रविकांत ने लखनऊ सचिवालय में जान पहचान का हवाला देते हुए सौरभ की बहन पूजा गुप्ता की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने झांसे में आकर 5.85 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जबकि ढाई लाख नकद दिए बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने को कहा।
कुछ समय तक आरोपी नौकरी की प्रक्रिया चलने की बात कहकर टालता रहा। जब काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो सौरभ ने रकम वापस मांगी तो कि रविकांत ने फोन उठाना बंद कर दिया और मिलने पर पैसा लौटाने से इन्कार कर दिया। बाद में आरोपी के पिता रामकांत और भाई ने 1.70 लाख लौटाए लेकिन बाद में झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




