मंत्री का करीबी बताकर 2.34 करोड़ हड़पने का आरोप

Apr 06, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के तिलक नगर निवासी युवक ने भाजपा नेता और उसकी पत्नी पर 2.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपित ने खुद को मंत्री का करीबी बताकर बालू खनन का ठेका दिलाने और सस्ते दामों में जमीन दिलाने का झांसा दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।

मंत्री का करीबी बताकर 2.34 करोड़ हड़पने का आरोप

कानपुर, संवाददाता। तिलक नगर निवासी एक युवक ने भाजपा नेता बताने वाले युवक व उसकी पत्नी पर 2.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कोहना थाने में रिपोर्ट कराई है। आरोपित ने खुद को एक मंत्री का करीबी बताकर बालू खनन का ठेका व सस्ते दामों में जमीन दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाया। रकम वापस मांगने पर आरोपित ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। तिलक नगर एल्डराडो अपार्टमेंट निवासी नारायन प्रसाद सुल्तानिया की ओर से दर्ज रिपोर्ट में वर्ष-2018 में एक कार्यक्रम में कोयला नगर के यूही ग्रीन सिटी में रहने वाले अवधेश कुमार मिश्रा ने मुलाकात हुई।

भाजपा का झंडा लगी गाड़ी व गनरों के साथ घूम रहे अवधेश ने खुद को वरिष्ठ भाजपा नेता बताया। बातचीत के दौरान उसने खुद को तत्कालीन मंत्री रणवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का करीबी बताकर बालू खनन का ठेका दिलाने की बात कही। जाल में फंसाने के लिए बकायदा उसने मंत्री से मुलाकात भी कराई। फिर मार्च-2018 से फरवरी-2019 के बीच 67 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिलवाए। इसके बाद आरोपित का घर में आना-जाना शुरू हो गया। इस दौरान सस्ते दामों में जमीन दिलवाने के नाम पर जुलाई-2018 से दिसंबर-2019 के बीच करीब 1.67 करोड़ रुपये और लिए। कुछ रकम पत्नी रेखा मिश्रा व कुछ किसानों के नाम पर ट्रांसफर कराई गई। आरोप है कि, जमीन बैनामे के दौरान आरोपित ने अपना नाम भी दर्ज करा लिया। फिर संबंधित जमीन को लेकर किसानों द्वारा न्यायालय में वाद दाखिल होने की जानकारी मिली। नोटिस आने पर जब जून-2023 में आरोपित अवधेश से रकम की मांग की तो उसने गाली-गलौज कर धमकी दी। कोहना थाना प्रभारी प्रतीक सिंह ने बताया कि तहरीर पर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।