Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFraud Alert Two Students Duped of 4 Lakhs in Fake D-Pharma Admission Scam
डीफार्मा का कोर्स कराने के नाम पर धोखाधड़ी! दो छात्रों से ठगे 4 लाख, थमा दी फर्जी मार्कशीट

डीफार्मा का कोर्स कराने के नाम पर धोखाधड़ी! दो छात्रों से ठगे 4 लाख, थमा दी फर्जी मार्कशीट

संक्षेप:

Kanpur News - नौबस्ता में डीफार्मा कराने के नाम पर एक आरोपित ने दो छात्रों से चार लाख की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपित ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें नकली मार्कशीट थमा दी। जब छात्रों को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने आरोपित से रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित ने उन्हें धमकाया। पीड़ित पक्ष ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है ।

Jan 09, 2026 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

नौबस्ता में डीफार्मा कराने के नाम पर एक आरोपित ने दो छात्रों से चार लाख की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपित ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें नकली मार्कशीट थमा दी। जब छात्रों समेत उनके परिजनों को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने आरोपित से रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित ने उन्हें धमकाया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपित के खिलाफ नौबस्ता थाने में मामला दर्ज कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर देहात के भोगनीपुर के माचा गांव निवासी अतुल कुमार के अनुसार, उनकी यशोदानगर निवासी अताउल उर्फ राजा से उनकी पुरानी जान पहचान थी। वर्ष 2019 में उन्होंने आरोपित से अपने भांजे प्रबल कुमार और उसके दोस्त अंकित को डीफार्मा कराने की बात की तो उसने चार लाख रुपये मांगे। उन्होंने यह रकम ऑनलाइन और कैश में दी। आरोप है कि रुपये लेने के बाद अताउल ने बताया कि दोनों बच्चों का दाखिला वाईबीएन यूनीवर्सिटी रांची में करा दिया है। जब परीक्षा होगी तो बता देंगे। बाद में कहा कि कोरोना के कारण बच्चों को परीक्षा देने नहीं जाना है। कॉपी पेपर घर आएगी वहीं से लिखकर भेज दें। इसी तरह वह बहाने बनाकर टालता रहा। बाद में सीधे मार्कशीट दे दी।

मार्कशीट मिलने के बाद उन्होंने विश्वविद्यालय से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों छात्रों का कभी पंजीकरण हुआ ही नहीं था और न ही उन्हें कोई मार्कशीट भेजी गई है। इसके बाद उन्हेंने आरोपित से रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।