Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFormer Union Minister Shri Prakash Jaiswal A Key Congress Leader in Kanpur
सोनिया, राहुल के करीबी, मनमोहन की पसंद रहे श्रीप्रकाश

सोनिया, राहुल के करीबी, मनमोहन की पसंद रहे श्रीप्रकाश

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। उन्हें मनमोहन सरकार में गृह राज्य मंत्री और कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। उनकी राजनीतिक समझ और वक्तृत्व कौशल के लिए उन्हें पसंद किया गया। उन्होंने विपक्षी दलों को कई बार हराया और भाजपा को उनके खिलाफ मुरली मनोहर जोशी को उतारना पड़ा।

Nov 29, 2025 10:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के ताकतवर कांग्रेस नेताओं में से एक रहे। वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी के करीबी नेताओें में से एक रहे।यही वजह है कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें हमेशा कोई न कोई बड़ी जिम्मेदारी दी। सांसद बनने के बाद उन्हें मनमोहन सरकार में पहले गृह राज्य मंत्री और फिर कोयला मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। जानकार इसकी वजह प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की पसंद मानते हैं। कहा जाता था कि कुशल राजनीतिक समझ और बेहतरीन वक्ता के चलते मनमोहन उन्हें काफी पसंद करते थे। इसलिए सरकार में दोनों बार उन्हें अहम जिम्मेदारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजय रथ रोकने के लिए भाजपा ने मुरली मनोहर को उतारा पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा कहते हैं कि लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले श्रीप्रकाश जायसवाल ने विपक्षी दलों की नींद भी खूब खराब की। 1999 में तीन बार के सांसद कैप्टन जंगतवीर सिंह, 2004 में सत्यदेव पचौरी व 2009 में सतीश महाना को हराया। इसके बाद 2014 में उनके विजय रथ को रोकने के लिए भाजपा को वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को मैदान में उतारना पड़ा। वह बताते हैं कि दलीय राजनीति से हटकर वह मदद करना जानते थे।