Kanpur News: कारोबारी ने गायब कर दी 398 किलो खतरनाक सीज हल्दी, तीन पर रिपोर्ट

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में खाद्य विभाग ने मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स से 398 किलो हल्दी का सैंपल लिया था, जिसमें हानिकारक सिंथेटिक रंग मिलाने की पुष्टि हुई थी। कारोबारी ने सैंपल सीज होने के बाद हल्दी गायब करा दी। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खाद्य टीम कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज कराएगी।

Kanpur News: कारोबारी ने गायब कर दी 398 किलो खतरनाक सीज हल्दी, तीन पर रिपोर्ट

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेहत से खिलवाड़ करने के साथ ही कारोबारी ने कार्रवाई से बचने के लिए ऐसी चाल चली कि खाद्य विभाग के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। दो माह पूर्व मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स से सैंपल लेने के बाद सीज की गई 398 किलो हल्दी ही गायब करा दी। रिपोर्ट में सिंथेटिक कलर मिलावट होने की पुष्टि पर टीम दोबारा प्रतिष्ठान पहुंची तो मौके पर मिली ही नहीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर कारोबारी समेत तीन के खिलाफ चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब इनके खिलाफ कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 11 जून को एफ-27, चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में छापेमारी की थी। उस समय कारोबारी आशीष कुमार चौरसिया मौजूद थे। प्रतिष्ठान के मालिक एवं खाद्य लाइसेंसधारक के रूप में विजय चौरसिया का नाम बताया गया था। जांच के दौरान टीम को 16 बोरियों में करीब 400 किलोग्राम हल्दी पाउडर मिला। मिलावट की आशंका पर दो किलोग्राम हल्दी पाउडर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। शेष 398 किलोग्राम हल्दी पाउडर को सीज कर कारोबारी की अभिरक्षा में रखवा दिया गया। इसकी कीमत करीब 1.19 लाख रुपये थी। प्रयोगशाला से 10 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट में हल्दी में हानिकारक सिंथेटिक कलर पाया गया। सैंपल अनसेफ और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया तो संयुक्त टीम 11 अगस्त को दोबारा प्रतिष्ठान पर पहुंची। तब हल्दी गायब करने का खुलासा हुआ। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने प्रतिष्ठान के मालिक विजय चौरसिया, कारोबारी आशीष कुमार चौरसिया और रिंकू चौरसिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है。

कहीं बाजार में तो नहीं खपाई मिलावटी हल्दी

हल्दी का सैंपल अनसेफ निकला है। हल्दी को हानिकारक सिंथेटिक कलर मिलाकर तैयार किया गया। ऐसे में खाद्य कारोबारी ने खुद कार्रवाई से बचने के लिए जानबूझकर हल्दी को गायब करा दिया। अगर अनसेफ 398 किलोग्राम हल्दी को बाजार में खपाया गया तो शहरवासियों की जिंदगी से यह खिलवाड़ है। खाद्य विभाग की टीम सैंपल अनसेफ निकलने पर कोर्ट में भी मुकदमा दर्ज कराएगी।

कोट

हल्दी का सैंपल अनसेफ निकला है। उसमे हानिकारक सिंथेटिक कलर पाया गया है। सीज की गई 398 किलोग्राम हल्दी को खाद कारोबारी ने गायब करा दिया। कारोबारी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

- संजय प्रताप सिंह, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने छापेमारी की?
खाद्य विभाग ने मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर छापेमारी की।
Gaurav Srivastava

लेखक के बारे में

Gaurav Srivastava

शॉर्ट बायो : पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ की सिटी टीम में जिला प्रशासन, वीआईपी और विकास भवन बीट का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव

गौरव श्रीवास्तव भारतीय हिन्दी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) कानपुर में जिला प्रशासन और विकास भवन को लीड करते हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए, उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

गौरव ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में इलेक्ट्रानिक मीडिया इंडिया टीवी से की। फिर राष्ट्रीय सहारा, जनसंदेश, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में रहे। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 से 2012 तक अमर उजाला में क्राइम, विकास समेत कई बीट पर काम किया। 2013 से अब तक हिन्दुस्तान में कई फील्ड में काम किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कई अभियान

कामर्स, लॉ, पोस्ट ग्रेजुएशन और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण गौरव को कानून और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से प्रशासन बीट पर कमांड होने के साथ कानून की जानकारी और वीवीआईपी से जुड़े विषयों पर कई एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिखी। कई चुनावों की कवरेज को लीड किया। बिजली और स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान चलाए।


प्रशासन व पब्लिक कनेक्ट

जनता से जुड़ी खबरे, वर्तमान घटित विषयों से लेकर चुनावी गतिविधि आदि विषयों पर गौरव की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रेटी और वीआईपी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। गौरव का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
चुनाव कवरेज, सभा और सरकारी योजनाओं की पड़ताल
सेलिब्रिटी व वीआईपी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
कृषि से जुड़े मामले, एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
बिजली व स्वच्छ भारत मिशन समेत कई अभियान

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कारोबारी ने गायब कर दी 398 किलो खतरनाक सीज हल्दी, तीन पर रिपोर्ट