ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरझारखंड पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

झारखंड पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

ग्रीन पार्क में कर्नल सीके नायडू ट्राफी के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने कसी गेंदबाजी करते हुए झारखंड के सात बल्लेबाजों को 177 रन पर पवेलियन भेज...

झारखंड पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 30 Jan 2023 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता

ग्रीन पार्क में कर्नल सीके नायडू ट्राफी के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने कसी गेंदबाजी करते हुए झारखंड के सात बल्लेबाजों को 177 रन पर पवेलियन भेज दिया। झारखंड को फॉलोऑन टालने के लिए 44 रनों की जरूरत है, जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में विकेटकीपर आदित्य शर्मा के 164 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 370 रनों का स्कोर खड़ा किया।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में मुकाबले के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश ने कल के सात विकेट पर 325 रनों से आगे खेलना शुरू किया। यूपी की टीम 370 रनों पर आउट हो गई। आदित्य ने अपने स्कोर में आठ रन का ही इजाफा किया और 164 रन बनाते हुए रौनिक की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। यूपी के स्कोर का पीछा करने उतरी झारखंड टीम के ओपनर विशाल चार रन बनाकर कुनाल की गेंद पर जीशान के हाथों लपके गए। दूसरे ओपनर शरनदीप सिंह 21 रन बनाकर लेग ब्रेकर जीशान की फिरकी में फंसकर क्लीन बोल्ड हुए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड 51 ओवर में सात विकेट पर 177 रन बना चुकी है। झारखंड के विवेक कुमार ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। वहीं यूपी से जीशान अंसारी, बाबी यादव और कृतज्ञ सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। खराब रोशनी की वजह से खेल एक घंटा देर से शुरू हुआ, जबकि 15 मिनट पहले ही खत्म कर दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें