कोहरे का कहर जारी! वंदे भारत, शताब्दी समेत 37 ट्रेनें घंटों लेट, कड़ाके की ठंड में भटकते रहे यात्री
Kanpur News - कानपुर में शनिवार को कोहरे के चलते 37 ट्रेनों में देरी हुई, जिससे सर्दी में यात्री परेशान हुए। वंदे भारत, तेजस, और शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें 2 से 17 घंटे लेट हुईं। 739 यात्रियों ने यात्रा निरस्त की, जबकि कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों बाद पहुंचीं।

शनिवार को सुबह का आगाज होते ही कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी फिर शुरू हो गई। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही प्रीमियम ट्रेनों की भी रफ्तार सुस्त हो गई है। सर्दी में ठिठुरते यात्रियों को ट्रेनों की प्रतीक्षा करते देखा गया। शनिवार को वंदे भारत, तेजस, शताब्दी सहित 37 ट्रेनें दो से 17 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन आईं। ट्रेनों लेट होने से 739 यात्रियों ने यात्रा निरस्त की। वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे से भी अधिक देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन सुबह 10:08 पर आने की बजाय दोपहर 1:41 बजे आई।
अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर सेंट्रल सुबह 11 बजे आने की जगह दोपहर 2:07 बजे आई। लखनऊ जंक्शन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे अधिक लेट रही। ट्रेन सुबह 11:23 बजे की जगह 14:14 बजे सेंट्रल स्टेशन आई। तेजस एक्सप्रेस को लखनऊ से कानपुर सेंट्रल आने में दो घंटे से अधिक देरी हुई। ट्रेन का सेंट्रल स्टेशन पर आने का समय सुबह 7:20 बजे है, यह सुबह 9:33 बजे पहुंची।
श्रमशक्ति एक्सप्रेस दिल्ली से कानपुर सेंट्रल छह घंटे देरी से पहुंची। यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे की जगह दोपहर 12:32 बजे आई। हावड़ा दूरंतो पांच घंटे, कालिंदी एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद विहार दरभंगा अमृत भारत 17 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, ब्रह्मापुत्र मेल 7:30 बजे, छपरा अमृत भारत छह घंटे, नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल सात घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। वहीं बेंगलुरू, दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें भी आंशिक देरी से उड़ीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




