
अयोध्या में 186 फुट की ऊंचाई पर लहराएगा भगवा ध्वज
Kanpur News - 161 फुट के गुंबद पर 25 फुट लंबे स्वर्ण लट्ठ पर फहरेगा ध्वज 25
161 फुट के गुंबद पर 25 फुट लंबे स्वर्ण लट्ठ पर फहरेगा ध्वज 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी व संघ प्रमुख भागवत रहेंगे मौजूद फोटो भी कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्व हिन्दू परिषद् कानपुर महानगर ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण समारोह की विशेष यात्रा की घोषणा प्रांतीय कार्यालय श्रीमुनि हिन्दू इंटर कॉलेज, गोविंद नगर में की। संघ विभाग संघचालक डॉ. श्यामबाबू गुप्ता ने बताया कि 186 फुट ऊंचाई पर 25 नवंबर को रामलला मंदिर अयोध्या में भगवा ध्वज फहरेगा। कानपुर से हर समाज के प्रतिनिधि अयोध्या को कूच करेंगे। श्यामबाबू ने बताया कि इसका उद्देश्य सनातन हिन्दू संस्कृति की विविध परंपराओं, जातियों और विचारधाराओं को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक समरसता, एकता और राष्ट्रभावना को सशक्त बनाना है।
यात्रा में साधु-संत, व्यापारी, शिक्षक, छात्र, किसान, सेवा क्षेत्र के कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। चयनित अतिथियों को विशेष बसों से अयोध्या ले जाया जाएगा। ये लोग श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण समारोह में भाग लेकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा से संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी विशेष अतिथियों को उनके घर जाकर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करेंगे। क्योंकि राम सबके हैं और सब राम के हैं। बताया कि भगवाध्वज स्वर्ण लट्ठ पर फहरेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और पीएम नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां विभाग संघचालक डॉ. श्यामबाबू गुप्त, विभाग अध्यक्ष नरेश माहेश्वरी, विभाग मंत्री गौरांग, विभाग संगठन मंत्री मनीष और प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेंद्र अवस्थी रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




