मछुआरों और नाविकों का होगा दो लाख का बीमा
मछली पालन का काम करने वालों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब मछुआरों व नाविकों का दो लाख का बीमा होगा। किसी दुर्घटना में शारीरिक दिक्कत आने पर भी पैसा मिलेगा। उनकी उम्र 70 से ऊपर नहीं होनी...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 25 May 2020 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें
मछली पालन का काम करने वालों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। अब मछुआरों व नाविकों का दो लाख का बीमा होगा। किसी दुर्घटना में शारीरिक दिक्कत आने पर भी पैसा मिलेगा। उनकी उम्र 70 से ऊपर नहीं होनी चाहिए।
सीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत सक्रिय मत्स्य पालकों को दुर्घटना बीमा से लाभान्वित किया जाएगा। इसको लेकर सक्रिय मत्स्य पालकों का डाटा बेस तैयार किया जाएगा, फिर सर्वे होगा। बता दें कि सबसे ज्यादा मछुआरे घाटमपुर व सरसौल में हैं। इस योजना का लाभ 31 मई 2021 को उम्र 70 वर्ष से कम होने वाले मछुआरे, नाविक व मत्स्य पालन करने वालों को मिलेगा।
