अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। माती स्थित फायर सर्विस स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि

कानपुर देहात, संवाददाता। माती स्थित फायर सर्विस स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कराया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक भी किया।माती मुख्यालय स्थित फायर सर्विस स्टेशन में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 में अग्निकांड के दौरान जान गंवाने वाले 66 फायर फाइटरों को अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल अग्निकांड में लाखों की आर्थिक संपत्ति की हानि होती है।

विभाग के पास सीमित संसाधन हैं। बावजूद इसके घटनाओं से निपटने को तैयार रहना होगा। उन्होंने सहकर्मियों को आग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे विषम परिस्थितियों में लोग आग की घटनाओं से निपट सकेंगे। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में शामिल फायर कर्मियों ने आग से बचाव के उपायों व सावधानी वाले पर्चे नबीपुर, माती अकबरपुर व बारा टोल पर वितरित कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी कपिल कुमार चाहर, दीपांशू, लोकनाथ व अंजनी कुमार आदि मौजूद रहे। इसी तरह सिकंदरा में मुकेश मौर्या, भोगनीपुर में हरिओम पचौरी, डेरापुर में राजनारायण व रसूलाबाद में भी स्मति दिवस पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जगारूकता रैलियां निकाली गईं ।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।