चकरपुर मंडी में अंग्निकांड पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे विधायक, सांसद
Kanpur News - चकरपुर मंडी में अंग्निकांड पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे विधायक, सांसद चकरपुर मंडी में अंग्निकांड पीड़ित व्यापारियों से मिलने पहुंचे विधायक, सांसद

सचेंडी। चकरपुर मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने की सूचना पर मंडी में क्षेत्रीय विधायक व सांसद ने पहुंचकर व्यापारियों से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं, फल, हरी सब्जी व्यापारियों ने मंडी में व्यापारियों पास में बनी दूसरी दुकानों में आई हुई गाड़ी मंगा कर माल बेचा। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे का सहयोग किया। चकरपुर मंडी में टिन सेट नंबर 6 पर कुल 44 फर्मो का चबूतरा फल, सब्जी व्यापारियों की दुकानें एलॉट हैं। इस पर फल और सब्जी का व्यापार करते है। गुरुवार शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लग जाने से सभी 44 टिन सेट की बनी दुकानें खाक हो गई थीं।
दुकानों में रखें लगभग 10 सिलेंडर फट गए थे। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया था। व्यापारियों का बही खाता और नगद पैसा खाक हो गए थे। दो से ढाई करोड़ का नुकसान का अनुमान लगाया गया। मालबे को चबूतरे को पूरी तरह साफ करने में मंडी कर्मचारी लगे हुए हैं। वही जानकारी होने पर गुरुवार शाम क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने पहुंचकर व्यापारियों को हर संभव मदद करने के लिए शासन से मंडी सचिव से कहा और दो कुंतल चावल की व्यवस्था कर पल्लेदारों के लिए खाने की व्यवस्था करवाई। क्षेत्रीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी शुक्रवार को मंडी पहुंचे उन्होंने हरी सब्जी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरव पांडे व व्यापारियों से मुलाकात कर पांच हजार का सहयोग कर पल्लेदारों के लिए पानी और चाय की व्यवस्था करने के लिए कहा।वहीं इंडिया फूड कंपनी के मालिक अली वारिस, महिमा फूड कंपनी ने बताया कि अनार की एक गाड़ी आई थी जो सामने बनी दुकान में साथी व्यापारी की फड़ से काम किया है। वहीं गुरुवार को रात सब्जी व्यापारियों ने सब्जी की गाड़ी आने से आसपास रखकर माल बेचा हालांकि मंडी सचिव ने व्यापारियों को विकल्प के रूप में 9 नंबर टिन सेट के चबूतरे पर व्यापार करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव विजिन कुमार बालियान ने बताया कि शुक्रवार को कृषि मंत्री कानपुर में आए थे। वहां समीक्षा मीटिंग में गए थे। आग लगने से 6 नंबर चबूतरा के टिन सेट पूरी तरह से जल गया है। मलबे को साफ कर जल्द से जल्द व्यापारियों के लिए सारी व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे व्यापार पुनः चबूतरे पर सुचारू रूप से चालू हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


