मवेशी बाड़ा में आग लगने से तीन भेड़ मरीं
Kanpur News - मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम पशु बाड़े में आग लगने से तीन भेड़ के बच्चों की मौत हो गई। आग लगने पर परिवार ने कुछ मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से बढ़ गई। पुलिस और पशु डॉक्टर ने झुलसी भेड़ का इलाज शुरू किया और मुआवजे का आश्वासन दिया गया।

झींझक, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में पशु बाडे़ में आग लग गई। इससे तीन भेंड़ के बच्चों की मौत हो गई। थाना मंगलपुर क्षेत्र के ग्राम लगरथा निवासी महादेव का घर के समीप मवेशी बाड़ा है। मंगलवार सांय अचानक बाड़े के छप्पर में आग लग गई। आग बढ़ते देख परिवार ने कुछ मवेशी खोल दिये तो वह भाग निकले,लेकिन तेजी के साथ आग बढ़ने पर तीन भेड़ के बच्चे झुलस कर मर गये तथा एक पढ़िया झुलस गयी । सूचना पर पुलिस व पशु डाक्टर अजीत कटियार ने झुलसी पढ़िया का इलाज शुरु किया।
घटना की सूचना पर लेखपाल निगम यादव ने रिपोर्ट तैयार कर तहसील भेज मुआवजे का भरोसा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


