विद्युत तारों की चिंगारी से लगी आग, डेढ़ बीघा गेंहू फसल खाक
Kanpur News - गर्मी के मौसम में आग का खतरा बढ़ गया है। गजनेर थाना क्षेत्र के भिल्सी गांव में विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से एक किसान गणपति परिहार की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया और सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

सरवनखेड़ा, संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही आग का खतरा बढ़ने लगा है। सोमवार को गजनेर थाना क्षेत्र के भिल्सी गांव के पास से निकली विद्युत लाइन के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर यहां के एक किसान की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।भेल्सी गांव के रहने वाले किसान गणपति परिहार के खेत के पास से निकली हाईटेशन लाइन के तारों के टकराने से निकली चिंगारी में उनके खेत में आग लग गई। लपटें उठने पर हुई जानकारी के बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस व दमकल को सूचना दी।
इसके साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधा घटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्राामीण आग पर काबू पा सके। इस बीच उनकी डेेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर लेखपाल श्रेया दुबे ने गांव पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। इसक साथ ही रिपोर्ट तहसील भेजी। तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार ने बताया कि सूचना पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। उसकी की रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित को अनुमन्य सहायता मुहैया कराई जाएगी ।विद्युत तारों की चिंगारी से लगी आग, डेढ़ बीघा गेंहू फसल खाक-भिल्सी गजनेर में हुई घटना,ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई आग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


