दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग
Kanpur News - कानपुर से दिल्ली जा रही अप महानंदा एक्सप्रेस के पहिए में अचानक आग लग गई। यह घटना बुधवार को रूरा स्टेशन पर हुई, जहाँ ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकने के बाद उसे आगे भेजा गया। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

कानपुर देहात, संवाददाता। कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अप महानंदा एक्सप्रेस के पहिए में बुधवार दोपहर में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरा- तफरी मच गई। ट्रेन को रूरा स्टेशन पर रोकने के बाद रेल कर्मियों ने आग बुझाई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कराया गया।इस दौरान करीब बीस मिनट तक ट्रेन रूरा में खड़ी रही। कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अप महानंदा एक्सप्रेस बुधवार दोवहर बाद करीब 1.45 बजे रूरा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के रवाना होने पर स्टेशन पर मौजूद कर्मियों ने महानंदा एक्सप्रेस के स्लीपर एस-2 की बोगी संख्या- 1976/58-सी के पहिए से धुआं व आग देखकर स्टेशन मास्टर रूरा को सूचना दी।
इसपर इस ट्रेन को तत्काल रूरा स्टेशन के अप प्लेट फार्म की मेन लाइन में राक लिया गया। जानकारी होते ही रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वहां पहुंचे रेल कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाई। ब्रेक शू की मरम्मत करने के बाद ट्रेन को दोपहर बाद करीब 2.07 बजे आगे केे लिए रवाना कराया गया। स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि ब्रेक जाम होने की वजह से स्लीपर कोच के पहिएसे धुआं व चिंगारी निकलती देखकर महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन को करीब बीस मिनट तक रूरा स्टेशन पर रोका गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




