जाजमऊ में टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी आग, हड़कंप
जाजमऊ स्थित हिन्दुस्तान कंपाउंड में शुक्रवार को एक टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में आग लग गई। आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की। दमकल की दो गाड़ियों ने घटना के 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया। टेनरी में रखे चमड़े को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है।

चकेरी। जाजमऊ स्थित हिन्दुस्तान कंपाउंड में शुक्रवार दोपहर को एक टेनरी के स्प्रे डिपार्टमेंट में आग लग गई। लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जाजमऊ के केडीए निवासी अरशद की हिन्दुस्तान कंपाउंड में एक्ने ट्रेनर्स नाम से टेनरी है। कर्मचारियों ने बताया कि टेनरी के तीसरे तल में संचालित स्प्रे डिपार्टमेंट में रखे कंप्रेसर से शार्ट सर्किट के बाद आग भड़की। इस दौरान टेनरी काम कर रहे कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग बढ़ने पर कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
आग से टेनरी में रख चमड़ा भी राख हो गया। हालांकि टेनरी प्रबंधन के अनुसार, अभी तक नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है। जाजमऊ फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। वहीं घटना कोई हताहत नहीं हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


