
कानपुर में जनरेटर की चिंगारी से दुकान में लगी आग, हड़कम्प
Kanpur News - चकेरी के जाजमऊ में जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे जनरेटर से निकली चिंगारी के कारण एक गद्दे की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें और धुआं तेजी से फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखी रुई और गद्दे जलकर खाक हो गए।
चकेरी। जाजमऊ में जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे जनरेटर से निकली चिंगारी से बगल में स्थित गद्दे की दुकान में आग लग गयी। आग की लपटें और धुएं से इलाके में हड़कम्प मच गया। वहीं इलाके के लोगों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। जेके कॉलोनी फ्लाई ओवर के नीचे शमीम गद्दे के नाम से दुकान है। इसका संचालन शमीम करते हैं। शमीम ने बताया कि सोमवार दोपहर को जनरेटर में हीट होने से चिंगारी निकली। चिंगारी बगल में रखी रूई में जाने से आग लग गई। देखते ही देखते आग भयावह हो गयी और पूरी दुकान में रखी रुई और गद्दे धू धूकर जलने लगे।

आग का धुआं इस कदर था कि ऊपर फ्लाई ओवर तक पहुंच गया। जिससे वाहन सवारों को वाहन चलाने में समस्या होने लगी। आनन फानन इलाके के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। लेकिन आग से रुई और गद्दे जलकर खाक हो गए। इलाके के लोगों ने बताया कि फ्लाई ओवर के नीचे अवैध रूप से दुकान संचालित हैं। कई बार इन लोगों का विरोध और शिकायत की गई है। लेकिन पुलिस और नगर निगम न कोई कार्रवाई नहीं की। आग पर समय से काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




