बाढ़ राहत के कम्युनिटी किचन में आग से मच गया हड़कंप

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

नोट-फोटो है मॉक ड्रिल --- -बिल्हौर व घाटमपुर में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल का

बाढ़ राहत के कम्युनिटी किचन में आग से मच गया हड़कंप

कानपुर। प्रमुख संवाददाता बाढ़ राहत शिविर के कम्युनिटी किचन में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, आपदा मित्र, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह नजारा घाटमपुर गडाथा स्थित नत्थूराम इंटर कॉलेज में बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल में गुरुवार को देखने को मिला हैं।गंगा-यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया। संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों का आकलन करने एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने के लिए बिल्हौर और घाटमपुर तहसील में मॉकड्रिल हुई।

मॉक ड्रिल की शुरुआत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से प्राप्त अलर्ट संदेश के साथ हुई। जिसमें अतिवृष्टि, गंगा एवं यमुना नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण तहसील बिल्हौर एवं घाटमपुर के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना दी गई। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी मिलने पर ग्राम नानामऊ के निवासियों को राजस्व विभाग, पुलिस, होमगार्ड, पंचायतीराज विभाग एवं एसडीआरएफ की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रभावित ग्रामीणों को बाबा रघुनन्दन दास इंटर कॉलेज, बिल्हौर में स्थापित राहत शिविर में ठहराया गया, जहां उन्हें भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस सेवा तथा पशुओं के उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। अभ्यास के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति के घायल होने की स्थिति भी प्रदर्शित की गई, जिसे चिकित्सकीय टीम द्वारा प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। इसमें मुख्य रूप से एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी बिल्हौर मनीष कुमार और आपदा विशेषज्ञ जुगबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।