बर्रा सात में झुग्गियां जलीं, दमकल की सात गाड़ियों ने पाया काबू
Kanpur News - कानपुर के बर्रा सात में झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में आग लग गई। दमकल की सात गाड़ियों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। जूही थानाक्षेत्र में गद्दा और फर्नीचर गोदाम में भी आग लगी, जिसमें आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बर्रा सात में अवैध रूप से बसी झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम में शुक्रवार तड़के आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पांच मीटर के दायरे में लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करके झुग्गी-झोपड़ी और कबाड़ गोदाम बना रखे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इलाकाई लोगों ने आग लगने की सूचना दी थी।
इसके बाद पुलिस और दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।----------------देर रात गद्दा और फर्नीचर गोदाम में लगी आगकानपुर दक्षिण। जूही थानाक्षेत्र के पापुलर धर्मकांटे के पास नौबस्ता के खाड़ेपु़र निवासी पप्पू शर्मा की श्री सद्गुरु गद्दा और फर्नीचर के नाम से दुकान व गोदाम हैं। गुरुवार देर रात गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो गोदाम में पीछे की ओर से आग की लपटें उठ रही थी। इलाकाई लोगों की मदद से गोदाम में रखा सामान निकलवाने के साथ ही पुलिस और फायर को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से आग को काबू किया जा सका है। वहीं, दुकानदार का कहना है कि समय से जानकारी होने के कारण सिर्फ आठ लाख रुपये का माल जलकर खाक हुआ। बाकी माल लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


