रायपुर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी
रायपुर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने आसपास के प्लास्टिक कचरे को चपेट में लिया, जिससे अफरातफरी मच गई। तीन दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री प्रबंधन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

सरवनखेड़ा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने आसपास में प्लास्टिक का निकला हुआ कचरा वहीं पर डंप है उसको चपेट में आने से जल गया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर पहुंची रनियां पुलिस और दमकल की टीम ने आसपास पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। रायपुर स्थित गणेश इको स्पेयर (जीपीएल) फैक्ट्री परिसर के पीछे बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़ जमा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक कबाड़ में आग लग गई।
तेज हवा और प्लास्टिक जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने प्राथमिक संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ एएफओ कपिल चाहर, दमकल कर्मी उपेंद्र यादव, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग की गंभीरता को देखते हुए तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस संबंध में जीपीएल फ़ैक्ट्री के मैनेजर सुमित कक्कड़ ने बताया कि जिसमें आग लगी है वह पुराना स्क्रैप है। नुकसान का आकंलन किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


