मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में फिर लगी आग, 50 लाख का नुकसान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सचेंडी के भैलामऊ स्थित कॉमन बायो-वेस्ट मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट में बुधवार को एक बार फिर से आग लग गई।

मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में फिर लगी आग, 50 लाख का नुकसान

सचेंडी। सचेंडी के भैलामऊ स्थित कॉमन बायो-वेस्ट मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट में बुधवार को एक बार फिर से आग लग गई। आग से उठती ऊंची लपटों से गांव में हड़कंप मच गया, लोगों ने घटना की जानकारी दमकल को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इसी प्लांट में रविवार को भीषण आग लग चुकी है। मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी की ओर से वर्ष 2001 में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण प्लांट की स्थापना की गई थी, तब से प्लांट पनकी निवासी विनय वर्मा संचालित करते हैं।

बीते रविवार को प्लांट में भीषण आग लग गई थी, इस दौरान दमकल ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से आठ पानी की गाड़ियों की सहायता से काबू पाया था। उधर, बुधवार दोपहर एक बार फिर से प्लांट में पड़े मेडिकल वेस्ट में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देख ग्रामीण भी प्लांट में पहुंच गए और विनय वर्मा पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगा हंगामा करने लगे। वहीं विनय वर्मा ने प्लांट के पास स्थित एक धर्मशाला से निकले कूड़े के जलने से उठी चिंगारी से आग लगने की बात कही है, जिससे 50 लाख का नुकसान हो गया। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्लांट में आग लगी थी, दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि, प्लांट संचालक आग लगने के कारण नहीं बता सके हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।