Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFinal Rehearsal for Republic Day Parade in Kanpur Dehat
गणतंत्र दिवस परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, एसपी ने ली सलामी

गणतंत्र दिवस परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, एसपी ने ली सलामी

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल शनिवार को पुलिस लाइन में हुई। महिला पुलिस, रंगरूटों और एनसीसी कैडेटों ने मिलकर भव्य प्रदर्शन किया। एसपी ने परेड की सलामी ली और 26 जनवरी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Jan 24, 2026 12:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का शनिवार को पुलिस लाइन में फाइनल रिहर्सल हुआ। इसमें महिला पुलिस के अलावा रंगरूटों व एनसीसी के कैडिटों ने कदम से कदम मिलाकर भव्यपरेड का प्रदर्शन किया। एसपी ने अफसरों के साथ फाइनल रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद परेड की सलामी ली। 26जनवरी को पुलिस लाइन में प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री गणतंत्र परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परंपरागत परेड की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में महिला सशक्तिकरण की झांकी दिखेगी।

शनिवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस गणतंत्र दिवस परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ। इसमें महिला पुलिस कर्मियों की टोली ने कदम से कदम मिलाकर बेहतर परेड का प्रर्दशन करने के साथ यह साबित करने की कोशिश की वह किसी से कमतर नहीं हैं। इसके साथ ही परेड में पुलिस कर्मियों व होमागार्ड जवानों के साथ एनएसीसी के कैडेटों की टोलियों ने भी कदम से कदम मिलाया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने परेड की सलामी ली। परेड में मौजूद रहे एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस की रितिक परेड में पुलिस होामगार्ड, महिला पुलिस व एनसीसी आदि की टीमों के साथ डायल-112, पवन मोबाइल, डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, अग्निशमन दल के जवान भी वाहनों के साथ प्रतिभाग करेंगे। उन्होने बताया कि इस मौके पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राज्य मंत्री अजीत पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परेड के फाइनल रिहर्सल के दौरान सीओ लाइन प्रिया सिंह,आरआई प्रेमचंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;