फ्लो फैशन शोः रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा

Oct 18, 2024 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - फ्लो फैशन शोः रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा फ्लो फैशन शोः रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा

फ्लो फैशन शोः रैंप पर कैटवॉक कर बिखेरा जलवा

कानपुर। महिला उद्यमियों की संस्था फिक्की फ्लो ने शुक्रवार को छावनी के दि मैंशन में फैशन शो का आयोजन किया। रैंप पर पारंपरिक परिधानों में धमाकेदार गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने कैटवॉक किया। इसमें पिछले 42 वर्षों के सफर को दिखाने का प्रयास किया गया। इसमें पारंपरिक बुनाई और वस्त्र कला की धरोहर को आधुनिक फैशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। दिव्यांग और ट्रांसजेंडर मॉडल्स और कम आय वर्ग से आने वाले मॉडल्स भी इसमें शामिल थे। इस अवसर पर कानपुर दर्शन वीडियो मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने लांच किया। यहां प्रदर्शनी में जम्मू-कश्मीर, जयपुर, सिंगापुर, कानपुर आदि के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। यहां फिक्की फ्लो की अध्यक्ष नलिनी संवाल, मांसी लोहिया, प्रिया रहेजा, श्वेता माहेश्वरी, वर्तिका रूहिया, कृति श्रॉफ और स्मिता कनोडिया आदि मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।