22 जिलों में फर्मेंटेड जैविक खाद से बढ़ाएंगे फसलों का उत्पादन
कानपुर। प्रदेश के 22 जिलों में फर्मेंटेड जैविक खाद का उपयोग कर फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आईसीएआर अटारी कानपुर और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की ओर से एक परियोजना फर्मेंटेड आर्गेनिक मैन्योर शुरू की गई है।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रदेश के 22 जिलों में फर्मेंटेड जैविक खाद का उपयोग कर फसलों की गुणवत्ता व उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आईसीएआर अटारी कानपुर और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली की ओर से एक परियोजना फर्मेंटेड आर्गेनिक मैन्योर शुरू की गई है। इसके लिए प्रदेश के 22 जिलों को चिह्नित किया गया है।
परियोजना के उद्देश्य
परियोजना के लिए आयोजित कार्यशाला में अटारी के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सीवीजी फैक्ट्री से उत्पन्न बाई प्रोडक्ट फर्मेंटेड जैविक खादों के उपयोग एवं प्रसार से कृषि उत्पादन बढ़ाना, मृदा की उपजाऊ शक्ति बढ़ाना एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को कम करना है। कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों को इस परियोजना को संचालित करने के लिए जानकारी दी गई। संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया गया। आईएआरआई के सस्य विज्ञान प्रभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एसएस राठौर ने बताया कि फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर पारंपरिक जैविक खाद की तुलना में अधिक प्रभावशाली हैं और इसमें पोषक तत्वों की उपलब्धता अधिक होती है। आईएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चयनित 22 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों तक प्रक्षेत्र प्रदर्शनों, प्रशिक्षण, किसान गोष्ठी, कृषि मेला आदि माध्यमों से फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएसए विवि के निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी और कृषि विवि अयोध्या के निदेशक प्रसार डॉ. आरबी सिंह ने भी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
इन जिलों में शुरू होगी योजना
-कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, गौतम बुद्ध नगर, इटावा, औरैया, कन्नौज, झांसी, जालौन, बलिया, मऊ, वाराणसी एवं गाजीपुर।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


