मोपेड और बाइक में भिड़ंत से वृद्ध की मौत
सरसौल में करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास मोपेड और बाइक की टक्कर में 72 वर्षीय बच्ची लाल की मौत हो गई। बाइक सवार गोविंद गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और घायल को अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों की भिड़ंत शनिवार को हुई।

सरसौल। महाराजपुर के करबिगवां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास मोपेड और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इससे मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। बिल्हौर के गदनपुर निवासी 30 वर्षीय गोविंद शनिवार को बाइक से अपनी ससुराल खरौली फतेहपुर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से फतेहपुर के अवसेरीखेड़ा अभयपुर निवासी 72 वर्षीय बच्ची लाल अपनी मोपेड से आ रहे थे। महाराजपुर के करबिगवां रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास दोनों वाहनों को भिंड़त हो गई।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरसौल सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने बच्ची लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गोविन्द की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर कर दिया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


