
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कार मैकेनिक की मौत
Kanpur News - -गंभीर हालत में भेजा गया था हैलट, भोर पहर गई जान -नयापुरवा गांव के
मामी को भेजकर घर वापस लौट रहा बाइक सवार कार मैकेनिक को शिवली कोतवाली के नयापुरवा गांव के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। की शिवली बेला मार्ग पर नयापुरवा गांव के सामने अज्ञात वाहन की राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ के एंबुलेंस से घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर नगर रिफर कर दिया, जहां शनिवार की भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवली कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी तीस वर्षीय रिशाल सोनकर दुपहिया चौपहिया वाहनों की रिपेयरिंग व धुलाई का काम करता था।
शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद करने के बाद वह रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर भूलदेव कहिजरी गांव निवासिनी अपनी मामी रानी सोनकर को बाइक से उनके घर भेजने गया था।देर रात वहां से वापस आ रहा था। शिवली कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा गांव के समीप शिवली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह छिटक कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद एंबुलेंस से सीएचसी शिवली भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर नगर रिफर कर दिया।जहां शनिवार की भोर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पत्नी सन्नो, बहन अर्चना का रो-रो कर बुरा हाल था। -बदहवास हो गई पत्नी, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया हादसे का शिकार रिशाल सोनकर की दो मासूम पुत्रियां भूमी (6) अनाया (2) एवम 5 माह का पुत्र वंश पिता की मौत से अंजान मां के बिलखने पर कभी कभी रो पड़ते। 2वर्ष की पुत्री अनाया अपनी मां के आंसू पोंछकर कह रही थी कि शोर मत मचाओ पापा सो रहे। उसकी यह बात सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए।वहींं पति की मौत के बाद पत्नी सन्नो बिलख बिलख कर रो रही थी और बच्चों की परवरिश समेत भरण पोषण को लेकर परेशान थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




