Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFarmers Worry as Cold Weather and Fog Damage Crops in Kanpur Dehat
ठंड की मार: तापमान में गिरावट से फूल वाली फसलें प्रभावित

ठंड की मार: तापमान में गिरावट से फूल वाली फसलें प्रभावित

संक्षेप:

Kanpur News - सर्दियों में गिरते पारे और कोहरे के कारण फसलों पर झुलसा रोग और कीटों का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों ने पाले से बचाव के लिए हल्की सिंचाई और सल्फ्यूरिक एसिड या मैंकोजेब के छिड़काव की सलाह दी है ताकि फसलें सुरक्षित रहें।

Dec 19, 2025 02:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में कोहरे के साथ ही पारा गिरने से किसानों को फसलों के बर्बाद होने की चिंता सताने लगी है।बदले मौसम में फूल दे रही फसलों के साथ आलू, मटर, मिर्च, टमाटर आदि फसलों को नुकसान हो रहा है। वहीं पत्तेवाली फसलों में छेदक कीट का प्रकोप शुरू हो गया है। जनपद में कोहरे के साथ ही तापमान में गिरावट व कड़ाके की सर्दी बढ़ने से फूल वाली फसलों को नुकसान शुरू हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोहरे के साथ ही तापमान में हुई गिरावट से आलू में झुलसा रोग का प्रकोप शुरू हो गया है। इसके साथ ही मटर, टमाटर, बैगन, गोभी धनियां आदि फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। जबकि पत्ती वाली फसलों में छेदक कीटों का प्रकोप शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं आने वाले दिनों में पाला गिरने की संभावना के चलते किसान फसलों की सुरक्षा के लिए चितित दिख रहे हैं।

सीएसए के तकनकी अधिकारी अजयमिश्र ने कोहरा व सर्दी के मद्देनजर किसानों को खेत में खड़ी फसलों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी। उन्होने कहा कि पाले की स्थिति में फसलों में प्रति लीटर पानी में1 मिलीलीटर सल्फ्यूरिक एसिड व गंधक के तेजाब का 0.1 प्रतिशत घोल का छिड़काव तथा मैंकोजेब 75 फीसदी व डब्ल्यूपी 2 ग्राम प्रति लीटर पानी के घोल का छिडकाव करना चाहिए।