गरीबों के कार्ड निरस्त होने पर किसान यूनियन आक्रोशित
Kanpur News - रसूलाबाद के कुछ गांवों में गरीब और विधवा महिलाओं के राशन कार्ड निरस्त करने पर किसान यूनियन ने एसडीएम से शिकायत की है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। राशन कार्ड निरस्त करने के पीछे विभागीय मनमानी का आरोप लगाया गया है।

रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों में गरीब व विधवा महिलाओं के राशन कार्ड निरस्त किए जाने से नाराज किसान यूनियन ने एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई है। आपूर्ति विभाग द्वारा मनमानी किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। रसूलाबाद क्षेत्र के दशहरा, ताजपुर तरसौली, सलेमपुर महेरा,उसरी, औरंगपुर गहदेवा आदि गांवों के गरीब व असहाय लोगों के करीब दो सैकड़ा राशनकार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। इसको लेकर किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, रोहित आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है। यूनियन ने कहा कि आपूर्ति विभाग में तैनात कर्मियों द्वारा मनमानी तरीके से कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं।
इसके अलावा कार्ड से यूनिट काटने का खेल चल रहा है। गांव का गरीब परेशान है। तहसील व आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। यूनियन ने कहा कि कार्रवाई न होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा गांवों में खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


