Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFarmers Struggle with Low Rice Prices and Lack of DAP Fertilizer in Rasulabad
रसूलाबाद क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान

रसूलाबाद क्षेत्र में डीएपी खाद के लिए भटक रहे किसान

संक्षेप: Kanpur News - रसूलाबाद में किसान धान की गिरती कीमतों से परेशान हैं और गेहूं बुवाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। किसान सहकारी समितियों पर चक्कर काटते रहे, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं, जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं। एसडीएम ने समाधान के लिए अधिकारियों से बात करने को कहा।

Mon, 17 Nov 2025 10:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

रसूलाबाद। धान की औंधे मुंह गिरी कीमतों से किसान वैसे भी परेशान हैं वहीं उन्हें गेहूं बुवाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रसूलाबाद, पहाड़ीपुर, सलेमपुर महेरा,सिठऊ मताना समितियों पर किसान चक्कर काटते रहे लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो सकी। सहकारिता विभाग के अफसरों ने फोन रिसीव नहीं किए। रसूलाबाद क्षेत्र के किसान धान की गिरी कीमतों से वैसे ही परेशान हैं। उसके बाद उन्हें डीएपी खाद समय से उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे गेहूं बुवाई का काम पिछड़ रहा है। सोमवार को रसूलाबाद कस्बा स्थित सहकारी समिति पर किसान खाद लेने पहुंचे लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार पहाड़ीपुर, सलेमपुर महेरा, सिठऊ मताना समितियों पर भी खाद उपलब्ध नहीं थी। उसरी समिति पर खाद उपलब्ध है लेकिन सचिव के न आने से वितरण नहीं किया गया। जोत गांव निवासी किसान कमलेश, राम किशन, नरेश, बक्सहा गांव के उमेश, रामऔतार,सोनू शुक्ला आदि ने बताया कि समिति पर पिछले तीन दिनों से चक्कर लगा रहे हैं।कागज जमा करने के बाद भी उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। भूखे पेट से सुबह से ही किसान समिति पर पहुंच जाते हैं लेकिन खाद न मिलने से वह परेशान हैं। सोमवार को किसानों ने एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह को समस्या बताई तो एसडीएम ने सहकारिता विभाग के एडीओ का नंबर देकर उनसे बात करने को कहा लेकिन एडीओ विपिन त्रिपाठी ने फोन रिसीव नहीं किया। एक-एक बोरी डीएपी खाद के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें भटकना पड़ रहा है। गेहूं बुवाई का काम पिछड़ गया है। विभाग के एडीसीओ राजेश कुमार कटियार ने कहा कि डिमांड भेजी गई है। शीघ्र ही समितियों पर खाद पहुंच जाएगी।