Kanpur News: गोदाम में डंप खाद तकनीकि खामी से वितरण अटका

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: मंगलपुर में साधन सहकारी समिति में खाद का वितरण प्रशासनिक शिथिलता और तकनीकी खामियों के कारण ठप पड़ा है, जबकि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद मौजूद है। इससे तीन हजार से अधिक किसान परेशान हैं, जिन्हें यूरिया की dringend आवश्यकता है। अधिकारी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दे रहे हैं।

Kanpur News: गोदाम में डंप खाद तकनीकि खामी से वितरण अटका

Kanpur News: मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर स्थित साधन सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासनिक शिथिलता और तकनीकि खामियों के चलते इसका वितरण पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। खाद गोदाम में मौजूद होने के बाद भी किसानों को नहीं मिल पा रही है, इससे क्षेत्र के लगभग तीन हजार से अधिक किसान बेहद परेशान हैं। किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है,लेकिन वह खाद के लिए भटक रहे है। ​इसकी वजह प्रशासनिक फेरबदल और तकनीकि प्रक्रियाओं में देरी को बताया जा रहा है। संदलपुर स्थिति सहकारी समिति में पहले राघवेन्द्र प्रताप सिंह सचिव के पद पर कार्यरत थे, इनका तीन माह पूर्व यहां से स्थानांतरण हो गया था।

उनके जाने के बाद नए सचिव के रूप में विजय सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया, जिन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यहां आकर अपना कार्यभार संभाल लिया था। नियमों के मुताबिक,सहकारी समितियों में खाद का वितरण केवल पॉस मशीन के माध्यम से ही किया जा सकता है। नए सचिव विजय सिंह राजपूत केआए तीन महीने बीत चुके हैं,लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक पॉस मशीन में नए सचिव के नाम का हस्तांतरण और आईडी एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इस तकनीकि प्रक्रिया के अटके होने के कारण मशीन पूरी तरह निष्क्रिय है और वितरण कार्य ठप पड़ा हुआ है। ​किसानों ने बताया कि वह हर दिन काम छोड़कर समिति के चक्कर काट रहे हैं,लेकिन उन्हें हर बार तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। किसानों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि इस तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए ताकि खाद का वितरण जल्द से जल्द शुरू हो सके। इस बावत एडीसीओ फूलचंद ने बताया पॉस मशीन की प्रक्रिया चल रही है।वहीं समिति में खाद उपलब्ध है पूर्व सचिव से भी बात की गई है शीघ्र ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए बराबर प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।