Kanpur News: केवीके में बना धान की 15 प्रजाति का क्रॉप कैफेटेरिया

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने किसानोें के लिए एक क्रॉप कैफेटेरिया विकसित किया है। इसमें धान की 15 प्रजातियां लगाई गई हैं, जिससे किसान फसल की गुणवत्ता और उत्पादन का आंकलन कर सकेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे जिले के किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारियां मिलेंगी।

Kanpur News: केवीके में बना धान की 15 प्रजाति का क्रॉप कैफेटेरिया

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता किसान अब खेतों में धान की फसल लगाने से पहले उसका उत्पादन व गुणवत्ता का भी आंकलन कर सकेंगे। जिससे उन्हें अपने खेतों में धान की प्रजाति का चयन करना आसान होगा। इसके लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) ने दलीप नगर स्थित केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) में धान का क्रॉप कैफेटेरिया विकसित किया गया है। जिसमें धान की 15 प्रजातियां लगाई जा रही हैं।केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि इससे जिले के किसानों को धान फसल से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियां प्राप्त होंगी। धान की इन प्रजातियों के परीक्षण के बाद जिले की जलवायु के अनुकूल जो प्रजातियां बेहतर परिणाम देंगी, उन्हें किसानों के बीच प्रसारित किया जाएगा।

ये 15 प्रजातियां संकर, ऊसर सहनशील और सामान्य धान की हैं। किसान खुद क्रॉप कैफेटेरिया को देखकर धान की उत्तम प्रजातियों का मूल्यांकन कर सकेंगे। यहां किसान एक ही जगह पर विभिन्न किस्मों की ऊंचाई, बालियों की लंबाई और चमक देखकर तुलना कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।