सपा ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग
Kanpur News - फोटो कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आकस्मिक वर्षा और ओलावृष्टि से लाखों बीघे में खड़ी

आकस्मिक वर्षा और ओलावृष्टि से लाखों बीघे में खड़ी फसल चौपट होने से किसानों को राहत दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी से मुआवजे की मांग की है। सपा के प्रदेश सचिव केके शुक्ला ने प्रशासन से फसलों को हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट कराने की मांग की है। कहा गया है कि मक्के की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खरबूजा और तरबूज सहित सभी हरी सब्जियां बर्बाद हो गई हैं। जामुन के पेड़ फट गए और बड़ी संख्या में गिर गए हैं। इस बार गंगा के तरबूज, खरबूजे और जामुन से वंचित रहने की आशंका जताई है। कानपुर, नरवल, बिल्हौर, घाटमपुर, रसूलाबाद, पुखरायां और डेरापुर तहसीलों के गांवों में लाखों बीघा भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हुई और बिल्हौर तहसील में मक्के की फसल चौपट हुई है।
शहर के करीब बनिया पुरवा, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, भक्कापुरवा, लक्ष्मनपुरवा, भगवानदीनपुरवा, शिवदीनपुरवा, चन्दीपुरवा, डल्लापुरवा, पपरिया, प्रतापपुर, भारतपुरवा, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, रमेल, मैड़इया, चैनपुरवा, धारमरखेड़ा, देवनीपुरवा, पहाड़ीपुरवा, छोटामंगलपुर, बड़ामंगलपुर, नत्थापुरवा, कन्हईपुरवा, रामपुर, कल्लूपुरवा और देवनीपुरवा सहित सभी गांवों में तरबूज, ककड़ी, खरबूजा, तरोई, भिंडी, खीरा तथा जामुन की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। प्रशासन से लेखपालों और प्रधानों के माध्यम से नुकसान का तत्काल आकलन कराकर किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


