Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFarmers Complain of Poor Quality Seeds at Nawal Tehsil s Grievance Day
साहब! बीज भंडार से थमा दिए घटिया बीज

साहब! बीज भंडार से थमा दिए घटिया बीज

संक्षेप: Kanpur News - साहब! बीज भंडार से थमा दिए घटिया बीज साहब! बीज भंडार से थमा दिए घटिया बीज साहब! बीज भंडार से थमा दिए घटिया बीज

Sat, 15 Nov 2025 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

सरसौल। नर्वल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को एसडीएम नर्वल व तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान दो किसानों ने घटिया बीज देने की शिकायत की। महाराजपुर के खरौंटी निवासी किसान प्रेमचंद्र ने नर्वल तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में बताया कि 15 दिन पहले उन्होंने सरसौल ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज भंडार से 303 गेहूं की प्रजाति का एक बोरी 40 किलो बीज खरीदा था। बुवाई के दस दिन बाद भी बीज अंकुरण नहीं हुआ। एक भी पौधा नहीं जगा। किसान ने घटिया बीज की आपूर्ति कराने का आरोप लगा जांच कराने की मांग की है। साथ ही पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई कराए जाने की गुहार लगाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं, साढ़ के गुगरा निवासी किसान चंद्र प्रकाश ने भी एक निजी दुकानदार के खिलाफ बाजरा का घटिया बीज बिक्री करने का आरोप लगा शिकायत की है। किसान का आरोप है कि तीन बीघा जमीन पर बाजरे की बुवाई की थी। बीज जगा ही नहीं। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने दोनों मामलों में उप कृषि निदेशक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जरकला निवासी रणवीर ने गांव के एक अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी जमीन कब्जाने की शिकायत की। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि पिपरगवां की शिया प्यारी के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेकर तुरंत खतौनी में उनका नाम संशोधन कर सही कराया गया। अमौर के आनंद सिंह का तत्काल जाति प्रमाण पत्र जारी कराकर निराकरण कराया गया। रोहित शुक्ला व यशोधन त्रिपाठी का तत्काल ईडब्लूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) प्रमाण पत्र जारी कराए गए। तहसीलदार विनीता पांडेय रही।