Kanpur News: खेत पर काम करने गए किसान की सर्पदंश से मौत
Kanpur News: रसूलाबाद जनपद के मकरंदपुर गांव में एक किसान रामनाथ की सांप के काटने से मौत हो गई। खेत में काम करते समय हुई इस घटना के बाद किसान को सीएचसी रसूलाबाद और फिर हैलट अस्पताल कानपुर ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे गांव में कोहराम मच गया।

Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। जनपद में जहरीले कीड़ों का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। शनिवार को भी खेतों पर काम करने गए रसूलाबाद क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी एक किसान की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको हैलट अस्पताल कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मकरंदपुर गांव निवासी पचपन वर्षीय रामनाथ शनिवार सुबह अपने खेतों पर गए थे। वहां काम करते समय जहरीले सांप के काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी होते ही परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद ले गए।
वहां मौजूद डॉ बृजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया।पति की मौत से उनकी पत्नी रानी देवी बदहवास हो गई। जबकि पुत्र राहुल व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के शव का कानपुर में पोस्टमार्टम कराया गया है।


