ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरराजू श्रीवास्तव की दीर्घायु को फैंस ने की प्रार्थना

राजू श्रीवास्तव की दीर्घायु को फैंस ने की प्रार्थना

कानपुर। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव की लंबी उम्र के लिए पनकी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में प्रार्थना की गई। फैंस ने उनका...

राजू श्रीवास्तव की दीर्घायु को फैंस ने की प्रार्थना
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरWed, 10 Aug 2022 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव की लंबी उम्र के लिए पनकी स्थित श्रीहनुमान मंदिर में प्रार्थना की गई। फैंस ने उनका स्वास्थ जल्द ठीक होने के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।

कामेडी किंग राजू श्रीवास्तव को बुधवार की सुबह दिल्ली जिम में एक्सरसाइज करते समय हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने बताया कि राजू श्रीवास्तव निजी कार्य के लिए दिल्ली गए थे। वहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात करनी थी। सुबह जिम करते समय दिल का दौरा पड़ने से काफ़ी हालत बिगड़ गयी थी। हालत में सुधार को डाक्टर इलाज में जुटे हैं।

कानपुर के गौरव राजू की हालत खराब होने की खबर फैलने से उनके फैंस चिंतित हो गए। डॉ गौरव वर्मा, रजत सक्सेना, परमवीर सिंह, कंचन भट्ट, श्रुति मिश्रा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, बालमुकुंद यादव, अवनीश यादव, अंशुल पाल, सुमन, गगन श्रीवास्तव समेत कई फैंस पनकी मंदिर पहुंचे। यहां पर पूजा अर्चना कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें