
हिंदू जागरण मंच के नाम पर फर्जी संगठन बनाने का आरोप, मुकदमा
संक्षेप: Kanpur News - - संगठन के प्रांतीय सह संयोजक ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर की शिकायत- संगठन का नाम, प्रतीक, चिन्ह और झंडे की नकल कर वसूली कर रहे आरोपित कानपुर, संवाददाता। हिंदू जागरण मंच के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर...
कानपुर, संवाददाता। हिंदू जागरण मंच के नाम पर फर्जी संगठन बनाकर लोगों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने पर संगठन के प्रांतीय सह संयोजक कुशल पाल सिंह ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलकर मामले की शिकायत की। जिनके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। कुशल पाल के अनुसार उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग हिंदू जागरण मंच के नाम पर दान और सहयोग राशि के नाम पर अवैध वसूली कर रहे है। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक न्यूज पोर्टल पर हिंदू जागरण मंच कानपुर के प्रांत अध्यक्ष बो अतुल मिश्रा के नाम से खबर प्रकाशित हो रही थी।

जब उन्होंने संगठन में पता किया तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। कुछ समय बाद पता चला कि झांसी निवासी अतुल मिश्रा, बलिया निवासी विजय प्रताप आर्य, सहारनपुर निवासी सूर्यकांत सिंह समेत अन्य लोगों ने मिलकर हिंदू जागरण मंच के नाम पर फर्जी संगठन बनाया है। जिसके नाम पर आरोपित व्यापारियों और हिंदू समाज के लोगों से अवैध वसूली कर रहे है। आरोपितों ने उनके संगठन का नाम, प्रतीक, निशान और झंडे की हूबहू नकल कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए है। जिसके माध्यम से आरोपित अवैध वसूली कर रहे है। वहीं आरोपितों की वजह से उनके संगठन की समाज में छवि धूमिल हो रही है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल की मदद से आरोपितों की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




