उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड जाएंगी एसआईटी की टीमें

Mar 06, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में फर्जी डिग्री मामले में एसआईटी की टीमें उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड की ओर रवाना होंगी। अब तक 136 डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच आरोपी फरार हैं। मामले की जांच जारी है और सीएसजेएमयू से छात्रों की डिटेल मांगी गई है।

उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड जाएंगी एसआईटी की टीमें

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी डिग्री मामले में अब एसआईटी की टीमें उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड का रुख करेंगी। टीमें आज या कल में रवाना होंगी। अब तक पांच निजी डिग्री कॉलेजों की 136 डिग्रियां फर्जी मिल चुकी हैं। वहीं सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी से एसआईटी ने छात्रों की डिटेल मांगी है। किदवईनगर पुलिस ने गोशाला चौराहे के पास स्थित शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया था। मास्टरमाइंड शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चार को जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से 14 यूनिवर्सिटी की 900 से ज्यादा डिग्रियां, अंकपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिले थे।

इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। एसआईटी की पांच टीमें फरीदाबाद की लिंग्या, हापुड़ की मोनाड, अलीगढ़ की मंगलायतन, सहारनपुर की ग्लोकल और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंची थीं। इनमें से चार यूनिवर्सिटी की 132 डिग्रियां फर्जी मिल चुकी हैं जबकि मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने सभी 40 डिग्रियां सही होने की बात बताई थी। इसके बाद अब उनसे छात्र ने फार्म कब भरा, उसकी अनुपस्थिति क्या रही और उसने परीक्षा कब दी आदि की जानकारी मांगी गई है। सीएसजेएमयू की भी 357 डिग्रियां सही मिली हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि एसआईटी टीमों को उत्तराखंड, सिक्किम और झारखंड भेजा जाएगा।फरार पांच आरोपितों का नहीं चला पताफर्जी डिग्री मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। एसआईटी और सर्विलांस टीम इनकी जांच पड़ताल में जुटी हैं हालांकि अभी तक इनका कुछ पता नहीं चल सका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।