Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsFactory Worker Falls from Roof in Kanpur Dehat Dies Due to Injuries
छत से गिरे इटावा के फैक्ट्री श्रमिक की मौत

छत से गिरे इटावा के फैक्ट्री श्रमिक की मौत

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के यूपीएसआईडीसी परिसर में एक फैक्ट्री श्रमिक मदन लाल, जो नशे में थे, छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और परिजनों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें...

Sep 18, 2025 10:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात, संवाददाता। गजनेर थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी परिसर में किराए के मकान में रहने वाले बकेवर इटावा निवासी एक फैक्ट्री श्रमिक बुधवार रात में नशे की हालत में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।पडोसी की सूचना पर पहुंची गजनेर पुलिस ने उसको मेडिकल कालेज भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। ग्राम यादव की मठिया थाना बकेवर इटावा निवासी पचपन वर्षीय मदन लाल पुत्र श्री राम अपने पुत्रो मयंक व राघव के साथ पेपर मिल में काम करते थे, इसके साथ ही वह ग्रोथ सेंटर यूपीएसआईडीसी परिसर में किराए के मकान में निवास कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रात में उनके पुत्र ड्यूटी करने गए थे, जबकि मदनलाल छत पर सोने गए थे। रात में नशे की हालत में वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए । उसी मकान में रहने वाले किराएदार अमित कुमार पुत्र मुन्नू लाल ने घटना की सूचना पुलिस व उसके पुत्रों को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर सुनील सिसोदिया मौके पर पहुंचे ,इसके साथ ही घायल मदनलाल को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी विष्णुलता देवी बदहवास हो गईं, जबकि परिजन बिलख उठे । इसके बाद डॉक्टर ने उसका शव मार्चच्युरी में रखवाने के बाद पुलिस को मेमो भेजा। गजनेर इंस्पेक्टर ने बताया किघटना कि छानबीन कि जा रही है, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी ।