एक जून से एक अगस्त तक प्रयाागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन रोज
Kanpur News - रेल प्रशासन ने प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन एक जून से एक अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। प्रयागराज से रात 8 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी विशेष ट्रेन में भी दो फेरों के लिए संरचना में संशोधन किया गया है।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल प्रशासन ने प्रयागराज-दादरी के बीच चल रही ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला किया है। सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरने वाली 02417-02418 प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन अब एक जून से एक अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। साथ ही, एक जोड़ी ट्रेन के दो फेरों की संरचना में संशोधन किया गया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 02417 प्रयागराज से एक जून से 31 जुलाई तो 02418 दादरी से दो जून से एक अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। प्रयागराज से यह रात आठ बजे रवाना होकर फतेहपुर होते हुए 23:00 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
पांच मिनट बाद 23:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:15 बजे दादरी पहुंचेगी। इसकी रिवर्स दादरी से 22.15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 04:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से 04:55 बजे रवाना होकर सुबह नौ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसमें एसएलआरडी के दो, सामान्य के पांच, स्लीपर के आठ, एसी तृतीय के एक, एसी प्रथम सह द्वितीय के एक सहित कुल 17 कोच होंगे। वहीं, 04127/04128 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी विशेष ट्रेन की संरचना में केवल दो फेरों के लिए संशोधन किया गया है। कानपुर सेंट्रल से 04127 विशेष ट्रेन सात से 14 मई तक और गुवाहाटी से 04128 विशेष ट्रेन आठ से 15 मई तक एसएलआर/डी के दो, सामान्य के छह स्लीपर के आठ, एसी तृतीय के दो सहित कुल 18 कोच के साथ चलेगी। अभी तक यह एसएलआर/डी के दो, सामान्य के छह, स्लीपर के छह, एसी तृतीय के दो सहित कुल 16 कोच के साथ चल रही थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


