ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकन्नौज में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

कन्नौज में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

विशुनगढ़ क्षेत्र के खेरा टीला के पास पुलिस ने छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कई बने व अधबने असहले भी बरामद किए। मामले का खुलासा गुरुवार को एसपी...

कन्नौज में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़
लाइव टीम,कन्नौजThu, 09 Nov 2017 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

विशुनगढ़ क्षेत्र के खेरा टीला के पास पुलिस ने छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कई बने व अधबने असहले भी बरामद किए। मामले का खुलासा गुरुवार को एसपी ने किया। 
एसपी एसपी हरीश चन्दर ने बताया कि बाहर के कुछ युवकों ने विशनुगढ़ क्षेत्र के खेरा टीला के पास डेरा डालकर असलहे बना रहे थे। यहां से बड़ी मात्रा में असलहों की सप्लाई होती थी। मुखबिर की सूचना पर विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने सर्विलांस टीम की मदद से छापा मारा और असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया। पुलिस ने भारी तादाद में देसी बंदूक, रायफल, तमंचे और असहले बनाने के उपकरण भी बरामद किए। अवैध असलहा फैक्ट्री चलाते हुए पुलिस ने फर्रुखाबाद जिले के पट्टी प्रद्युम्न गांव निवासी कौशल कुमार और बचान को गिरफ्तार किया है। 
इन दोनों ने पुलिस को बताया कि चुनाव के दौरान अवैध असलहों की डिमांड बढ़ जाती है और अच्छी कीमत भी मिलती है। इसी के चलते पिछड़े इलाके में असलहा बना रहे थे।  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें