Kanpur News: एवरग्रीन लेजेंड्स में गूंजे रफी, किशोर, मुकेश के तराने

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर में किशोर कुमार फैन क्लब और आईएमए के तत्वावधान में ‘एवरग्रीन लेजेंड्स’ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। संजय सक्सेना, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा सहित कई गायक प्रतिभागियों ने memorable performances की।

Kanpur News: एवरग्रीन लेजेंड्स में गूंजे रफी, किशोर, मुकेश के तराने

Kanpur News: कानपुर। किशोर कुमार फैन क्लब और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आईएमए भवन के श्री जितेंद्र कुमार लोहिया ऑडिटोरियम में ‘एवरग्रीन लेजेंड्स’ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महान गायक किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश के सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक संजय सक्सेना ने ‘एक हसीना थी, एक दीवाना था’ की प्रस्तुति से किशोर दा की यादें ताजा कर दीं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने ‘रिमझिम गिरे सावन’ सुनाकर माहौल को सुरमयी बना दिया। अनुज और दीपिका ने ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, जबकि धर्मेश और समृद्धि ने ‘लिखा है तेरी आंखों में’ गीत प्रस्तुत कर मोहम्मद रफी के अमर संगीत को श्रद्धांजलि दी।

वहीं गायक सुबोध आर्या ने ‘जाने कहां गए वो दिन’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से मुकेश की मधुर आवाज और उनकी संगीत विरासत की यादें ताजा कर दीं। कार्यक्रम में डॉ शालिनी मोहन, कमल धवन, अदिति शुक्ला, राजेश ग्रोवर, बंदना देबराय, डॉ देवाशीष देबराय आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: एवरग्रीन लेजेंड्स में गूंजे रफी, किशोर, मुकेश के तराने