उद्यमिता कॉनक्लेव ने युवाओं को दी तरक्की की राह : सचान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - फोटो सीएसए के गोल्डन जुबली वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम का समापन योजनाओं से

उद्यमिता कॉनक्लेव ने युवाओं को दी तरक्की की राह : सचान

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली वर्ष पर आयोजित उद्यमिता कॉनक्लेव व क्षेत्रीय ट्रेड शो का समापन रविवार को हुआ। कृषि विश्वविद्यालय एवं एमएसएमई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में 150 से अधिक स्टॉल लगाकर विभिन्न उन्नत तकनीकी का शानदार प्रदर्शन किया गया है। समारोह की खूबी यह रही कि इसके माध्यम से 2500 से अधिक युवा उद्योग लगाने के लिए आगे आए। विभाग की ओर से प्रदेश के तीन करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है, सबको आगे बढ़कर अवसर मिल रहे हैं।

सीएसए के कुलपति के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि आयोजन शानदार रहा। युवाओं ने बढ़चढ़कर सहभागिता निभाई। वहीं समापन पर विवि के 20 पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के तहत 40 शिल्पकारों को कलाकृतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त टेक्सटाइल पॉलिसी के पांच, तकनीकी उन्नयन योजना के 20 ,पिच टैंक टॉप के तीन, एमएसएमई प्रादेशिक पुरस्कार में 29 समेत अलग-अलग सेक्टर के कुल 134 उद्यमियों को पुरस्कृत किया गया। यहां डॉ कौशल कुमार, रोहित आनंद, डॉ वीके त्रिपाठी, रेनू सिंह, नसीम अख्तर मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।