Kanpur News: चौबेपुर में स्टंटबाजी कर रहे युवकों की टक्कर से इंजीनियर की मौत
Kanpur News: कानपुर के चौबेपुर में एक बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी से एक इंजीनियर की बाइक 50 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में इंजीनियर शैलेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। चौबेपुर में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी की वजह से इंजीनियर की बाइक 50 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। हादसे में इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पनकी के अहिल्या बाई होल्कर नगर निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र सिंह उर्फ मोहित पैथोलॉजी उपकरणों की आडिट का काम करते थे। परिवार में पत्नी श्यामा सिंह, दो बहन खुशबू व मधु है। परिजन ने बताया कि सावन के सोमवार पर वह अपने साथी अभिनव के साथ बाइक से खेरेश्वर मंदिर दर्शन करने गया था। जहां से लौटते वक्त रास्ते में चौबेपुर में हाईवे पर बाइकर्स गैंग ने ओवरटेक करने के दौरान स्टंटबाजी करते हुए कट मारकर निकल गए।
जिसकी वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होने से वह दोनों 50 मीटर तक घसीटते हुए चले गए। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान शैलेंद्र की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।


