Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsEmployers Can Benefit from PMVBRY Registration IIA Meeting in Kanpur
पीएफ अधिकारियों ने पीएमवीबीआरवाई के लाभ गिनाए

पीएफ अधिकारियों ने पीएमवीबीआरवाई के लाभ गिनाए

संक्षेप: Kanpur News - (फोटो) पंजीकरण करा इसका लाभ ले सकते हैं नियोक्ता आईआईए ने भी बैठक कर इसकी

Tue, 4 Nov 2025 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

(फोटो) पंजीकरण करा इसका लाभ ले सकते हैं नियोक्ता आईआईए ने भी बैठक कर इसकी जानकारी दी कानपुर। कोआपरेटिव इस्टेट सभागार में कर्मचारी भविष्य निधि संघ के अधिकारियों व उद्यमियों की बैठक संपन्न हुई। उद्यमियों का नेतृत्व चेयरमैन विजय कपूर ने किया। रीजनल प्रॉविडेंट फंड कमिश्नर कुमार अभिषेक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कमिश्नर ने प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के विषय में जानकारी दी। बताया कि नियोक्ता पोर्टल पर जीएसटी, बैंक विवरण आदि के मूल विवरण के साथ शीघ्रता से पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके बाद विभिन्न लाभ उठा सकते हैं। चेयरमैन विजय कपूर ने पंजीकरण में वृद्धि की उम्मीद जताई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि इससे नियोक्ताओं और नए कर्मचारियों दोनों को लाभ होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बलराम नरूला, हरीष ईसरानी, बसंत लाल विश्वकर्मा, राजेंद्र पाल सिंह, अनूप कुशवाहा, अरुण जैन, अशोक जुनेजा, अतुल निगम, अ‌वध पाल सिंह, अवधपाल सिंह, भारत सिंह, भीमसेन, अनिल श्रीवास्तव, देवेंद्र कक्कड़ व अन्य उद्यमीगण मौजूद रहे। इसी प्रकार इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा पीएमवीबीआरवाई की विस्तृत जानकारी के लिए बैठक की गई। जिसे पीएफ के क्षेत्रीय आयुक्त (ग्रेड 1) ने संबोधित किया। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित भवन में आयोजित बैठक में पीएफ अधिकारी ने पंजीकृत नियोक्ताओं को उनके मासिक ईसीआर के आधार पर प्रोविडेंट फंड विभाग द्वारा योजना का लाभ दिए जाने की बात बताई। संस्था के चैप्टर अध्यक्ष आरके अग्रवाल ने उद्यमियों से योजना का पूर्ण लाभ उठाने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के लिये अपील की | मुख्य रूप से संस्था के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण खेत्रपाल, सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल, हर्षल अग्रवाल, विक्रांत, संजय जैन, हमेराजानी आदि मौजूद रहे।