ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरकर्मचारियोंं ने चेताया, चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर रोक नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन

कर्मचारियोंं ने चेताया, चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर रोक नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलक्ट्रेट माल विभाग का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को हुआ। कलक्ट्रेट के पुराने सभागार में अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चतुर्थ...

कर्मचारियोंं ने चेताया, चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर रोक नहीं हटी तो करेंगे आंदोलन
Ajay Singhहिन्‍दुस्‍तान टीम ,कानपुर Mon, 01 Feb 2021 11:56 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलक्ट्रेट माल विभाग का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को हुआ। कलक्ट्रेट के पुराने सभागार में अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्त पर लगी रोक अगर सरकार ने नहीं हटाई तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से प्रांतीय कार्यकारिणी चुनी गई।

 

इसमें बस्ती के पीताम्बर चौधरी को प्रदेश संरक्षक, कानपुर देहात के विजय नारायन शर्मा को प्रदेश सलाहकार, भदोही के अशोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मथुरा के कप्तान सिंह को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, औरैया के नीरज कुमार को प्रदेश महामंत्री, कानपुर नगर के दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष, रविंद्र मधुर को संयुक्त मंत्री और अनिरुद्ध कुमार को प्रांतीय कोषाध्यक्ष को चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें