चकेरी यार्ड की दो क्रासिंग चार दिन बंद रहेंगी
कानपुर में चकेरी यार्ड क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आपातकालीन अनुरक्षण कार्य के कारण समपार फाटक संख्या 75-बी और 75-सी चार दिन बंद रहेंगे। यह बंदी 4 जून 2026 से 7 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित होगा। वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चकेरी यार्ड क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आपातकालीन अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या 75-बी और 75-सी चार दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह बंदी 4 जून 2026 की सुबह 7 बजे से 7 जून 2026 की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) प्रथम, उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि चकेरी यार्ड स्थित अप, डाउन एवं थर्ड लाइन पर मशीनों के माध्यम से आपातकालीन अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। कार्य की अवधि में दोनों रेलवे फाटकों से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा। पूर्व दिशा की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक गेट संख्या 72-बी, 73-सी, 74-सी, हाथीपुर तथा गंगागंज एलएचएस (सबवे) मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
वहीं पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले वाहनों को रामादेवी ओवरब्रिज होते हुए सनिगवां मार्ग से आवागमन करना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


