
चालू वित्तीय वर्ष में ही एलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास
Kanpur News - चालू वित्तीय वर्ष में ही एलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास चालू वित्तीय वर्ष में ही एलिवेटेड ट्रैक का शिलान्यास चालू वित्तीय वर्ष में ही एलिवेटेड ट्रैक का श
कानपुर। दो दशक से फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर स्थित रेल क्रॉसिंगों से निजात दिलाने की चल रही कवायद जोरों पर है। सांसद रमेश अवस्थी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि चालू वित्तीय वर्ष (31 मार्च-2026) में ही इस एलिवेटेड ट्रैक कार्य का शिलान्यास होगा। इसकी स्वीकृति रेलवे बोर्ड ने दी है। पीएम नरेंद्र मोदी या फिर रेल मंत्री से इस कार्य के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। फर्रुखाबाद रेलमार्ग पर प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक का टेंडर हो चुका है। कंपनी को काम भी आवंटित हो चुका है। मुआवजा और जमीन अधिग्रहण को लेकर जो चल रही समस्या खत्म हो चुकी है।
जल्द काम शुरू होगा। अनवरगंज से मंधना के बीच स्थित रेल क्रॉसिंगों से निजात दिलाने के लिए 20 साल में तीन योजनाएं बनी। इनका सर्वे भी हुआ पर समस्या हल न हुई। अब यह योजना मूर्त रूप ले लेगी। पहले मंधना को रेललाइन के जरिए पनकी से जोड़ने, फिर छह क्रॉसिंगों पर फ्लाईओवर तो मंधना के सफीपुर से जोड़ने के प्रस्ताव पर रेलवे ने सर्वे भी कराया पर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अब यह काम होने की पूरी उम्मीद दिख रही है। अब पीडब्ल्यूडी अनवरगंज से मंधना तक बनने वाले एलिवेटेड ट्रैक की सीमा में आने वाले मकान या जमीन का अधिग्रहण होगा। 22326 वर्गमीटर जमीन अधिग्रहित होगी। इसके मुआवजे का आकलन बुधवार से भुगतान करने वाली संस्था जिला प्रशासन से मिलकर शुरू करेगा। दावा ही नहीं बल्कि एलिवेटेड ट्रैक बनने का सपना इसी वित्तीय वर्ष में मूर्त रूप लेगा। इसकी हर समस्या हल हो चुकी है। दो साल में चार नई बाधाएं आई। इन सभी का सीएम और रेल मंत्री से समाधान कराया। पीएम नरेंद्र मोदी या फिर रेल मंत्री से इसका शिलान्यास कराने की तैयारी कर चुके हैं। कई और सौगातें भी मिलेंगी।- रमेश अवस्थी, भाजपा सांसद।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




