Kanpur News: राजपुर में नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था,ऊर्जा मंत्री से शिकायत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: राजपुर कस्बे में रात को लगातार हो रही बिजली कटौती से नागरिक परेशान हैं। चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से नींद के अभाव और पढ़ाई पर असर पड़ा है। समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान संगठन ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत की है। लोग आर्थिक नुकसान और सुरक्षा जोखिम का सामना कर रहे हैं।

Kanpur News: राजपुर में नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था,ऊर्जा मंत्री से शिकायत

Kanpur News: राजपुर। राजपुर कस्बा सहित क्षेत्र में रात को होने वाली बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। शाम होते ही बिजली की रोस्टिंग शुरू हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच रात में चार से पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से नागरिक परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है और उन्हें रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्र ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत कर विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि राजपुर क्षेत्र के जैनपुर पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ता लंबे समय से रात्रिकालीन बिजली कटौती से परेशान हैं। संबंधित विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। कहाकि रात में बिजली गुल रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं महिलाओं, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और बीमार लोगों को भी गर्मी व उमस के बीच काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पर्याप्त नींद न मिलने से लोगों की दिनचर्या और अगले दिन के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। बिजली कटौती का असर किसानों, दुकानदारों और छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर कामकाज प्रभावित होने से लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। रात्रि में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से कस्बे, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा जाता है, जिससे चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: राजपुर में नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था,ऊर्जा मंत्री से शिकायत